फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव अलिया नेकपुर में किसानों ने किया तेंदुआ देखने का दावा, दहशत का माहौल

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। गांव अलिया नेकपुर में रविवार की शाम किसानों ने किसी जानवर को गन्ने के खेत से निकलते हुए देखा। किसानों का दावा है कि वह जानवर तेंदुआ था। खेतों में तेंदुआ होने के शोर से आसपास खेतों में काम कर रहे किसान अपने घरों की ओर चले गए।
विज्ञापन

इसकी सूचना पुलिस को दी गई है। गांव अलिया नेकपुर निवासी यशवीर पुत्र रामवीर सिंह ने बताया कि वह रविवार को शाम साढ़े छह बजे करीब गन्ने के खेत पर गया था। तभी पड़ोसी के खेत से तेंदुआ निकला और दूसरे के खेत में चला गया। ग्रामीण का दावा है कि वह तेंदुए को देखकर भागा और शोर मचाया। जिसे सुनकर आसपास के किसान भी घरों के लिए आ गए। ग्रामीणों ने पुलिस को तेंदुआ होने की जानकारी दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें