फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: पाकबड़ा-कैलसा मार्ग पर मृत मिला तेंदुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकबड़ा। पाकबड़ा-कैलसा मार्ग पर बुधवार की रात तेंदुए मृत अवस्था में पाया गया। सूचना मिलते ही तेंदुए के शव को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। रोड पर जाम लगने पर पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए हवा में लाठियां भांजकर भीड़ को तितर बितर किया। इसके बाद वन विभाग की टीम तेंदुए के शव को लेकर गई। पाकबड़ा-कैलसा मार्ग पर बागड़पुर की मढ़ैया के नजदीक एमआई धर्मकांटा के पास बुधवार की रात साढ़े आठ बजे तेंदुए सड़क पार कर रहा था।
विज्ञापन

इसी समय अज्ञात वाहन की टक्कर लगने के बाद तेंदुए की मौके पर मौत हो गई। जंगल के जानवर के मौत की खबर मिलते ही आसपास के गांवों की भीड़ पहुंच गई। भीड़ की वजह से पाकबड़ा-कैलसा मार्ग पर जाम लग गया। इसके बाद पहुंची पुलिस ने आवागमन दुरुस्त करने के लिए लाठियां फटकार कर भीड़ को हटाया और आवागमन शुरू कराया। वन विभाग की टीम ने मौके का मुआयना कर तेंदुआ के शव को कब्जे में लिया।
तेंदुए की नाक पर चोट के निशान पाए गए हैं। ग्रामीणों का कयास है कि इसके साथ दूसरा तेंदुए भी हो सकता है। ग्रामीणों में इसको लेकर दहशत का माहौल बना हुआ है। डीएफओ सूरज कुमार ने बताया कि तेंदुआ की मौत किन कारणों के चलते हुई। इसका खुलासा पोस्टमार्टम के बाद होगा। आज तेंदुआ का पोस्टमार्टम पशु चिकित्साधिकारी से कराया जाएगा। इसके आधार पर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें