गोली सीने पर लगी और पीछे को पार हो गई। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में लाया गया। जहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे मुरादाबाद रेफर कर दिया। सीओ ने अस्पताल में पहुंचकर घटना की जानकारी ली और आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश थाना पुलिस को दिए हैं।
गांव हसनपुर मुंजब्ता में निवासी फखरे आलम को तहेरे भाई जफर से 12,000 रुपये लेने थे। शनिवार को फखरे आलम ने जफर से रुपये मांगे। जफर के पास में फखरे आलम का तहेरा भाई नदीम भी खड़ा था। नदीम ने तगादा करने का विरोध किया तो दोनों में विवाद हो गया। विवाद के बाद गाली-गलौज हुई। आरोप है कि इसी दौरान नदीम ने तमंचा निकालकर फखरे आलम को गोली मार दी। गोली सीने में लगी और पीछे पार हो गई।
गोली लगते ही फखरे आलम घायल अवस्था में गिर गया। इससे अफरा-तफरी का माहौल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन घायल को जिला अस्पताल लेकर आए। जहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार देने के बाद घायल को एक्सरे के लिए मुरादाबाद भेज दिया। सीओ अफसर अब्बास जैदी ने अस्पताल में पहुंचकर घटना की जानकारी की। जिला अस्पताल के चिकित्साधिकारी डा. पवन कुमार ने बताया कि गोली सीने पर लगी है। पीछे से पार हो गई। घायल को एक्सरे के लिए मुरादाबाद रेफर किया गया है।