फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: लेखपालों ने धरना देकर उठाईं वेतन बढ़ाने समेत तमाम मांगें

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के बैनर तले लेखपालों ने धरना दिया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपकर वेतनमान बढ़ाने सहित कई मांगें उठाईं।
विज्ञापन

शनिवार को नई तहसील परिसर में लेखपाल धरने पर बैठे और मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। जिसके बाद एडीएम प्रदीप वर्मा को ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा कि लेखपाल पद की शैक्षणिक योग्यता एवं पदनाम परिवर्तन, प्रारंभिक वेतनमान उच्चीकरण, एसीपी विसंगति, मृतक आश्रित लेखपालों की पुरानी पेंशन विसंगति, राजस्व निरीक्षक एवं नायब तहसीलदार के अतिरिक्त पद सृजन, स्टेशनरी भत्ता 100 रुपये से बढ़ाकर 1000 रुपये, नियत यात्रा भत्ता के स्थान पर वाहन भत्ता, वाहन भत्ता, मोटर साइकिल भत्ता अनुमन्य करने, विशेष वेतन भत्ता 100 रुपये से बढ़ाकर 2500 रुपये प्रतिमाह करने आदि मांगें पत्राचार परिषद एवं शासन स्तर पर विभागीय सहमति के बाद भी यथावत बनी है।
विज्ञापन

साथ ही कहा कि अंतर मंडलीय स्थानांतरण के लिए ऑनलाइन आवेदन परिषद ने मंगा लिए हैं लेकिन स्थानांतरण सूची जारी नहीं की गई। मांगों पर विचार कर पूरा किया जाए। इस दौरान तहसील अध्यक्ष पुष्पेंद्र कुमार, मंत्री अनुराग शर्मा, मुकेश कुमार शर्मा, हिमांशु सिंह, शहराज उस्मानी आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें