फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: लक्ष्मण ने किया मेघनाद का वध, मंचन देख लगाए गए जयकारे

विज्ञापन
बनियाठेर के गांव बनियाखेड़ा में रामलीला का मंचन करते कलाकार: स्रोत - आयोजक
विज्ञापन
बनियाठेरं(संभल)। गांव बनियाखेड़ा के शिव मंदिर पर चल रही रामलीला में शुक्रवार को सुलोचना सती प्रसंग का अत्यंत करुणामयी का मंचन किया गया। कलाकारों की प्रस्तुति और संवाद देखकर दर्शक तालियां बजाने पर मजबूर हो गए। पूरा पंडाल श्रीराम के जयकारे से गुंजायमान हो उठा।
विज्ञापन


मंचन के दौरान कलाकारों ने दिखाया कि प्रभु श्रीराम की आज्ञा पाकर लक्ष्मणजी युद्धभूमि में जाते हैं, जहां उनका सामना पुनः मेघनाद इंद्रजीत से होता है। दोनों के बीच भीषण युद्ध होता है और अंत में लक्ष्मणजी मेघनाद का वध कर देते हैं। जब यह समाचार लंकापति रावण को मिलता है तो वह अत्यंत व्याकुल हो उठता है। तभी उसकी पुत्रवधू सुलोचना आती है और रावण से विनती करती है कि वह प्रभु श्रीराम से अपने पति का शीश मांग लाए, ताकि वह सती हो सके। परंतु रावण अपने अभिमान के कारण प्रभु के पास जाने से इन्कार कर देता है। तब सुलोचना स्वयं राम दल में जाती है, अपने पति के शीश के साथ सती हो जाती है।
यह दृश्य देख दर्शकों की आंखें नम हो उठीं। कार्यक्रम में कमल सिंह प्रजापति, लोकेश प्रजापति, महेश पाल सिंह मौर्य, कपिल प्रजापति, अमृतलाल प्रजापति, एकराम प्रजापति, मुलायम सिंह यादव, रवीश पाल, सुमित कश्यप, संजय पाल आदि मौजूद र हे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें