फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में आधे घंटे तक चले लाठी-डंडे, तीन महिलाओं समेत चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
(संभल)। रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव सिरसा में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षो में जमकर लाठी डंडे चले। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच खूब हंगामा हुआ। मारपीट में दोनों पक्षों की ओर से तीन महिलाओं समेत चार लोग घायल हुए हैं। वहीं विवाद के दौरान झोपड़ी में किसी ने आग लगा दी। जिससे वहां अफरातफरी का माहौल बन गया। गनीमत रही जिस समय झोपड़ी में आग लगाई गई थी उस समय झोपड़ी के अंदर कोई नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। विवाद के समय एक दूसरे पर लाठी-डंडों से मारपीट कर रहे लोगों का किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन

गांव सिरसा निवासी रामपाल और रामभरोसे का कई वर्षों से एक जमीन को लेकर विवाद चलता आ रहा है। दोनों पक्ष उस जमीन को अपना बताते हैं। लेकिन इस समय रामभरोसे का जमीन पर कब्जा है। शुक्रवार को रामभरोसे वहां पर निर्माण कार्य करा रहे थे। निर्माण कार्य की जानकारी मिलते ही रामपाल वहां आ गए और जमीन से कब्जा हटाने की बात कहने लगे। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ा तो दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए और लाठी-डंडे लेकर एक दूसरे पर हमला करने लगे और पथराव भी किया। मारपीट होते देख ग्रामीणों में भगदड़ मच गई।
इस दौरान जमीन पर बनी झोंपड़ी में किसी ने आग लगा दी। पूरी घटना का वीडियो किसी ने बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। करीब आधे घंटे बाद सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी भाग गए। मारपीट में एक पक्ष के माया, कमला और शीला जबकि दूसरे पक्ष से रामभरोसे घायल हुए हैं। जिन्हें पुलिस चिकित्सकीय परीक्षण के लिए रजपुरा भेजा। दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पर आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

वहीं थाना प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार सिंह ने बताया एक पक्ष से माया,कमला और शीला को चोट लगी है।चिकित्सालय परीक्षण को भेजा गया है। तहरीर मिल गई है। कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें