फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक से लोन लेने के बाद 14 लाख में बेच दी भूमि

विज्ञापन
विज्ञापन
भूमि को बंधक रखकर बैंक से ऋण लेने के बाद भूमि के बेचने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

गुन्नौर स्थित केनरा बैंक से मीरा पत्नी वीरेश निवासी मखदुमपुर हाल निवासी हाउस संख्या 1089 डूडा आवासीय योजना गाजियाबाद के नाम 18 जनवरी को दो लाख 99 हजार रुपये का बैंक से ऋण लिया, जिसमें बैंक ने ग्राम दिल्लीपुर स्थित 0.745 हेक्टेयर भूमि को बंधक रखकर ऋण दिया था। इसके बाद भूमि को ऋण लेने के बाद मीरा ने नौ मार्च को ओमवती पत्नी सतीश चंद्र निवासी भोंना नगला को 14 लाख 90 हजार रुपये विक्रय कर दिया। केनरा बैंक शाखा प्रबंधक अरविंद कुमार ने बताया कि आरोपी महिला के खिलाफ विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। वहीं, तहसीलदार देवेंद्र मणि त्रिपाठी ने कहा कि फिलहाल मामले की जानकारी नहीं है, अगर ऐसा मामला है तो आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें