महिला की मौत के मामले में पूछताछ करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
कुढ़ फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के गांव बोंडा फिरोजपुर में बुधवार को एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पति जब घर पहुंचा तो महिला का शव फंदे पर लटकता मिला। पति का कहना है कि पत्नी ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के आगे की कार्रवाईकी जाएगी।
बुधवार को सुबह 11 बजे बोडा फिरोजपुर गांव निवासी सत्यवीर की पत्नी मिथिलेश की संदिग्ध परिस्थितयों मंे मौत हो गई। पति सतवीर उस समय घर पर नहीं था। जब वह घर लौटा तो पत्नी घर पर नहीं मिली। बाद में जब घेर पर जाकर कमरे में देखा तो चीख निकल गई। पत्नी फंदे पर लटक रही थी। शोर शराबा हुआ तो आसपास के ग्रामीण इकट्ठे हो गए।
थाना कुढ़ फतेहगढ़ पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंच गई। सतवीर सिंह ने बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति को उसने दो माह पहले एक लाख रुपये उधार दिए थे। लेकिन उसने रुपये वापस नहीं किए। इस बात का सदमा पत्नी को लग गया था। एक अप्रैल-2018 को उधार के रुपये ना देने पर तहरीर दी गई थी।
पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाया और पचास हजार रुपये पर फैसला करा दिया लेकिन आरोपी ने वो रकम देने से भी इंकार कर दिया। पत्नी ने तगादा किया तो अभद्रता की गई। जिससे गुस्से में आकर उसने फांसी लगा ली। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।