फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ से चंदौसी आ रही युवती की हादसे में मौत

Tue, 05 Apr 2016 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
संभल-चंदौसी मार्ग पर सड़क हादसे में युवती की मौत के बाद बिलखते उनके परिजन
विज्ञापन

विज्ञापन
संभल-चंदौसी मार्ग पर सोमवार को दोपहर सरथल नई बस्ती के पास सड़क हादसे में युवती की मौत हो गई।युवती मेरठ जिले के मवाना से चंदौसी स्थित अपने मायके आ रही थी। सड़क पार करते समय मारुति वैन ने टक्कर मार दी। दुखद यह है कि मौके पर पहुंची पुलिस लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने की बजाए सीमा विवाद में उलझ गई। 

मेरठ जिले के मवाना निवासी अनिल और उसकी पत्नी अनीता स्कूटी से मवाना से चंदौसी के घटिया गेट मोहल्लें में आ रहे थे। संभल-चंदौसी मार्ग पर सरथल नई बस्ती गांव के निकट अनिल ने स्कूटी रोकी। अनीता स्कूटी से उतरकर सड़क पार कर रही थी। तभी चंदौसी की तरफ से तेजगति के साथ आ रही मारुति वैन ने अनीता को टक्कर मार दी जिससे अनीता की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


चालक मारुति वैन लेकर वहां से भाग गया। आग एक ईंट भट्ठे पर  मारुति वैन खड़ी करके चालक वहां से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। घंटे भर लाश पड़ी रही। बिलारी और संभल कोतवाली की पुलिस को यह तय करने में घंटा भर लग गया कि पोस्टमार्टम कौन कराएगा। इस दौरान लाश सड़क के किनारे ही पड़ी रही। अंतत: बिलारी कोतवाली में हादसे की रिपोर्ट वैन चालक के खिलाफ लिखी गई। टांडा पुलिस चौकी के सिपाहियों ने हादसा करने वाली वैन को अपने कब्जे में लिया  और इसे बिलारी पुलिस के हवाले किया। वैन का चालक फरार हो गया है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें