फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस स्टैंड पर जन सुविधाओं का अभाव

विज्ञापन
चंदौसी रोडवेज बस स्टैंड पर खड़े होकर बस का इंतजार करते यात्री। संवाद - फोटो : CHANDAUSI
विज्ञापन
रोडवेज बस स्टैंड पर जन सुविधाओं का अभाव है। भीषण गर्मी से बचने के लिए छांव या बैठने की कोई व्यवस्था भी नहीं है। पेयजल के लिए भी यात्रियों को परेशान होना पड़ता है। धूप खड़े होकर यात्री अपनी बसों का इंतजार करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

रोडवेज बस स्टैंड से दिल्ली, बदायूं, मुरादाबाद, अलीगढ़, आगरा, मेरठ, हरद्वारी, नोएडा, बरेली सहित अन्य स्थानों पर बसों का संचालन होता है। रोजाना बारह हजार यात्री आते-जाते हैं। इसके बाद भी बस स्टैंड पर यात्रियों की सुविधा की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। बस स्टैंड परिसर में एक स्थान पर छोटा-सा यात्री शेड बना है। जिस पर आठ से दस यात्री ही बैठ सकते हैं। इसके अलावा बारिश व धूप से बचे को कोई स्थान नहीं है। बस स्टैंड में नगर पालिका की लगी टंकी पर गंदगी व्याप्त होने से यात्री पीने का पानी लेना पसंद नहीं करते। पेयजल के लिए भी उन्हें भटकना पड़ता है। इसके अलावा महिला यात्रियों के लिए शौचालय की कोई व्यवस्था नहीं है, जिससे यात्रियों में आक्रोशित व्याप्त है।
रोडवेज बस स्टैंड की स्थिति से एआरएम को अवगत कराया गया है। शीघ्र ही यात्रियों को बैठने के लिए कुर्सी, बैंच आदि की लगवाई जाएगी। राज्यमंत्री(स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी द्वारा रोडवेज बस स्टैंड पर वाटरकूलर व सोलर लाइट लगवाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनिल मिश्रा, प्रभारी, रोडवेज बस स्टैंड, चंदौसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें