फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंट लगाने वाले मजदूर की लोहे की कील पेट में घुसने से मौत, मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल/गवां। टेंट का तंबू लगाते समय अचानक सुम्मा (लोहे की कील) लगने से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोग आनन फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे जहां रेफर कर दिया। उपचार को जाते समय मौत हो गई। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। पीड़ित परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के ही अंतिम संस्कार कर दिया है। शुक्रवार की सुबह 11.30 बजे रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव सेमरी निवासी नेत्रपाल (44) पुत्र नत्थू की सुम्मा (लोहे की कील) पेट में लगने से मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब नेत्रपाल रजपुरा के रामलीला मैदान में एक ग्रामीण के घर होने वाले शादी समारोह के लिए टेंट लगा रहे थे। पीड़ित परिजनों ने बताया कि नेत्रपाल टेंट का तंबू लगाने में मजदूरी करते थे। शुक्रवार को भी टेंट लगाने के लिए गए थे। टेंट के तंबू के लिए गड्ढा खोदते समय अचानक सुम्मा टूटकर पेट में जा घुसा। इससे नेत्रपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। साथी मजदूरों ने रजपुरा सीएचसी भर्ती कराया जहां हालत बिगड़ने पर रेफर कर दिया। उपचार को जाते समय मौत हो गई। पीड़ित परिजनों ने किसी कार्रवाई के बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें