चंदौसी। क्षेत्र के गांव असालतपुर जारई निवासी मजदूर रामकिशोर 45 वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शव घर में पड़ा मिला। अभी पुलिस को घटना की कोई सूचना नहीं दी गई है।
क्षेत्र के गांव असालतपुर जारई निवासी रामकिशोर गांव में एक दुकान पर पल्लेदारी करता है। उसकी पत्नी अपने बहन के घर गई हुई है। गांव में ही रामकिशोर की बहन रहती है। वह बृहस्पतिवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे अपने भाई रामकिशोर के घर पहुंची। मेन का दरवाजा अंदर से बंद नहीं था। वह कमरे पहुंची, तो रामकिशोर जमीन पर मृत अवस्था में पड़ा था। बहन प्रवेश का कहना है कि उसके भाई ने समूह का लोन ले रखा था। बुधवार को उसकी दुकान पर समूह के लोग आए थे। आखिरी किश्त जमा करने को लेकर उनकी कहासुनी और हाथापाई भी हो गई थी। उसके सिर में मामूली चोट लगी हुई है। अभी पुलिस को कोई शिकायत नहीं की गई। पत्नी भी मौके पर आ गई।