फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: सिर में गंभीर चोट लगने से हुई मजदूर योगेश की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। जुनावई थाना क्षेत्र के गांव नगला अजमेरी के रहने वाले मजदूर योगेश उर्फ दुर्गेश की मौत सिर में गंभीर चोट लगने से हुई है। वहीं पसली, फेफड़े और लिवर में चोट आने से अधिक खून बह गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है।
विज्ञापन


बता दें के नगला अजमेरी गांव के रहने वाले कर्रु के पुत्र योगेश उर्फ दुर्गेश और भुवनेश अपनी मिक्सचर मशीन से गांव के अन्य मजदूरों के साथ लिंटर डालने का काम करते हैं। सोमवार की रात बबराला में लिंटर डालने के बाद पैसों के लेनदेन को लेकर ठेकेदार श्रीनिवास से विवाद हो गया था। इसके बाद ठेकेदार ने बाइक सवार अपने साथियों के साथ ट्रैक्टर में लगी मिक्सचर मशीन के साथ वापस लौट रहे मजदूरों का पीछा किया और रास्ते में रोक कर मारपीट की। योगेश उर्फ दुर्गेश को ट्रैक्टर से खींच कर सड़क पर गिरा कर लाठी-डंडों और लोहे की सरिया से जम कर पीटा। इससे योगेश की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में गंभीर चोट लगने से योगेश उर्फ दुर्गेश की मौत हुई है। साथ ही बताया गया कि मौत होने का कारण सिर में चोट लगना है। इसके अलावा पसली, फेफड़े और लिवर में चोट लगने के कारण अधिक रक्तस्राव हुआ है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें