फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बंदरों के हमले से घायल हुए मजदूर ने दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। थाना क्षेत्र के गांव सैजनी निवासी युवक मजदूरी का कामकर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। सोमवार सुबह आठ बजे मजदूर बहजोई रोड स्थित निर्माणधीन मॉल की तीसरी मंजिल पर काम रहा था। जहां अचानक उस पर बंदरों ने हमला कर दिया। जिससे वह तीसरी मंजिल से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सीएचसी भर्ती किया गया। जहां से हायर सेंटर रेफर करने के बाद परिजन उसे मुरादाबाद ले गए। जहां सोमवार देर रात उसने दम तोड़ दिया। मृतक के तीन छोटी बेटिया है।
विज्ञापन

मौत के बाद परिवार में शोक का महौल है। क्षेत्र के गांव सैजनी निवासी लालाराम (25) पुत्र वीरपाल अपने भाई विजयपाल के साथ बहजोई रोड स्थित निर्माणधीन मॉल में मजदूरी करता था। लालाराम रोज की तरह मॉल में तीसरी मंजिल पर काम कर रहा था। जहां अचानक बंदरों ने उस पर हमला कर दिया। बंदरों के हमले से मजदूर तीसरी मंजिल से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद भाई विजय पाल व अन्य लोग निजी वाहन से घायल को सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उसकी हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया।
रेफर करने के बाद परिजन घायल को मुरादाबाद ले गए। जहां सोमवार देर राम उसने दम तोड़ दिया। मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणाें ने बताया कि अपने परिवार में सिर्फ वह ही कमाने वाला था। मृतक अपने पीछे अपनी पत्नी नेमवती तथा तीनों बेटियों तानवी, भावना, खुशी को अकेला छोड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें