बुधवार को शाम उसकी लाश कुएं से निकाली गई। भले ही परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर किशोर का अंतिम संस्कार कर दिया हो पर इस घटना हयातनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई लेकिन इस घटना की चर्चा आसपास के गांवों में रही।
हयातनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोर को उसके पिता ने मंगलवार को दोपहर किसी बात को लेकर डांट दिया था। तभी से किशोर घर से गायब हो गया। परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चल सका। बुधवार की शाम करीब छह बजे किसान खेत पर काम कर रहे थे।
एक किसान खेतों पर कुएं की तरफ गया तो उसका शव पानी में दिखाई दिया। सूचना मिलने पर किशोर के परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए। किसी तरह शव को बाहर निकाला गया। किशोर की मौत के बाद उसके परिवार में कोहराम मच गया। उसके माता पिता का रो-रोकर बुरा हाल था।
अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित ने बताया कि इस तरह की घटना के बारे में पुलिस के पास कोई जानकारी है।
इससे पहले 03 जुलाई को कोतवाली क्षेत्र के गांव में पिता की डांट से क्षुब्ध होकर करेंट छू लिया था। इससे उसकी मौत हो गई थी।