संभल जिले के सिरसी में दंगल में भिड़ते पहलवान।
- फोटो : SAMBHAL
संभल। सिरसी के हुजूम मेले में पांचवें दिन भी दंगल का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश के नामी पहलवानों ने हिस्सा लिया। पहली कुश्ती सुरेंद्र पहलवान और वकार पहलवान के बीच 15 मिनट तक हुई। इसमें वकार ने जीत दर्ज की। दूसरी कुश्ती चंदौसी कोतवाली में तैनात सिपाही मारूफ और खड़क सिंह पहलवान राजस्थान के बीच हुई। इसमें मात्र एक मिनट में मारूफ पहलवान ने खड़क सिंह को चित कर दिया।
मारूफ पहलवान की कुश्ती के वक्त दर्शकों के साथ- साथ दंगल की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी भी उनका हौसला बढ़ा रहे थेे। तीसरी कुश्ती वीरेंद्र पहलवान और खड़क सिंह के बीच बराबरी पर छूटी। चौथी कुश्ती सुई पहलवान पंजाब और मोहम्मद परवेज के बीच हुई। मोहम्मद परवेज ने जीत दर्ज की। दंगल में मुख्य रेफरी आरिफ प्रधान रहे। दंगल में सहयोग कर रहे बलधारी पहलवान ने बताया कि 25 जनवरी को महिला पहलवान मोनिका और बीएसएफ जम्मू में तैनात पहलवान जावेद गनी भी दंगल में हिस्सा लेंगे।