फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलावट चेक करनी है तो खुद भरें खाद्य पदार्थों के सैंपल

Thu, 15 Sep 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अब ऐसे लोग बड़ी आसानी से मात्र एक हजार रुपये व्यय  करके सरकारी लैब में किसी भी खाद्य पदार्थ का सेंपल टेस्ट करा सकते हैं।  पंद्रह से बीच दिन में रिपोर्ट आ जाएगी।
विज्ञापन

जिले के मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमालुद्दीन ने बताया कि खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण लागू होने के बाद आम आदमी को खाय पदार्थ का सेंपल टेस्ट कराने का अधिकार दिया गया है। यदि आप मार्केट से ब्रेड लेते हैं।

दूध लेते हैं या कोई अन्य डिब्बा बंद खाद्य पदार्थ लेते हैं और उसमें मिलावट होने का शक है तो खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण के हेड में 1000  रुपये का बैंक डाफ्ट बनवाएं और इसके बाद जिले के खाद्य सुरक्षा अधिकारी आपके सामने ही आपके दिए गए सेंपल को सीलकरेंगे और सरकारी लैब में परीक्षण के लिए भेज देेंगे।
विज्ञापन


कलामुद्दीन ने बताया कि वेस्ट यूपी में जो सेंपल लिए जाएंगे उनके सेंपल मेरठ स्थित राजकीय संभागीय खाद्य जन विश्लेषक में टेस्ट होंगे। इसकी रिपोर्ट सामान्य तौर पर 15-20 दिन में आ जाती है। यदि उपभोक्ता या कारोबारी चाहते हैं तो वह अपने सेंपल को खुद लैब के लिए पार्सल कर सकते हैं। अन्यथा विभागीय अधिकारी डाक द्वारा सेंपल को परीक्षण के लिए भेजेंगे।


कार्रवाई के झमेले से बचे रहेंगे
संभल। अगर आपने किसी खाद्य पदार्थ का नमूना खुद भरवाया है और उसमें मिलावट पकड़ी गई है तो भी आपके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी क्योंकि खाद्य सुरक्षा विभाग उपभोक्ता या कारोबारी की ओर से खुद कराए गए नमूने पर किसी भी तरह की कार्रवाई के लिए बाध्य नहीं कर सकता है।

नियमों की व्यापारियों को नहीं है जानकारी 
संभल। खाद्य पदार्थों के सेंपल का कोई भी व्यक्ति अपने आप टेस्ट करा सकता है। इस संबंध में नए नियम और तरीके के बारे में अभी व्यापारियों और उपभोक्ताओं को जानकारी नहीं है। इसके चलते संभल जिले में अभी तक एक भी सेंपल जनता या कारोबारियों की ओर से नहीं आया है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें