फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: क्षत्रिय महासभा ने सपा सांसद का पुतला फूंका

विज्ञापन
पुतला फूंकते क्षत्रिय महासभा के सदस्य। - फोटो : पुतला फूंकते क्षत्रिय महासभा के सदस्य।
विज्ञापन
संभल। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने सपा सांसद रामजीलाल सुमन के उस बयान का विरोध किया, जिसमें उन्होंने हिंदू हृदय सम्राट राणा सांगा का अपमान किया है। सपा सांसद के इस बयान पर रोष जाहिर करते हुए महासभा के पदाधिकारियों ने पवांसा में एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला फूंका। युवा कार्यकर्ताओं ने सपा सांसद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और लोकसभा की सदस्यता समाप्त करके उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की मांग की है।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि सपा सांसद रामजी लाल सुमन ने लोकसभा में भारत के वीर योद्धा राणा सांगा पर टिप्पणी की है, जबकि राणा सांगा ने देश की शान के लिए तमाम युद्ध लड़े थे लेकिन कभी हार नहीं मानी थी। लोकसभा से ऐसे लोगों की सदस्यता समाप्त करके कार्रवाई की जाए, ताकि किसी भी समाज और जाति के ऊपर कोई टिप्पणी न कर सके।
जिलाध्यक्ष गौरव राघव ने बताया कि भारत के वीर योद्धा राणा सांगा पर सपा सांसद के द्वारा की गई टिप्पणी की क्षत्रिय महासभा घोर निंदा करती है। ऐसे लोगों की लोकसभा सदस्यता खत्म करके रिपोर्ट दर्ज की जाए। अगर कानूनी कार्रवाई नहीं होगी तो क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट के युवा आंदोलन करने को मजबूर होंगे। सपा के सांसद, विधायक और पदाधिकारी कभी भी किसी पर भी बिना सूची समझ ही बयान बाजी करते रहते हैं। जब तक सपा के सांसद के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी तब तक विरोध होता रहेगा।
विज्ञापन

इस दौरान आदित्य प्रताप सिंह, डॉ.नागेद्र सिंह राघव, रजत विक्रांत सिंह, अविनाश राघव, अमित राघव, दीपक, सचिन राघव, मोहित राघव, आशीष राघव, अतुल भारद्वाज, अशोक शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें