फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोई साइकिल ताे कोई फूल मिलने पर झूमा

Tue, 17 Jan 2017 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जिले के चारों विधायकों के खेमों में खुशी छा गई। असमंजस में डूबे कार्यकर्ता उत्साहित हो गए और उनके चेहरे पर चमक लौट आई। 
विज्ञापन


चुनाव चिह्न को लेकर सपा में कलह के जनपद के चारों सपा विधायकों ने अखिलेश यादव को राष्ट्रीय अध्यक्ष मानते हुए उनके पक्ष में शपथ पत्र दाखिल किए थे। जैसे ही चुनाव चिह्न का फैसला आया उसके कुछ ही देर बाद संभल के शंकर चौराहे पर सपा के जिला सचिव सईद अख्तर इसराईली के नेतृत्व में कार्यकताओं ने खुशी मनाई और मिठाई बांटी। इस दौरान तमाम कार्यकर्ता उनके साथ रहे। उधर, कैबिनेट मंत्री इकबाल महमूद के बेटे सुहैल इकबाल ने अपने समर्थकों के साथ शंकर चौराहे पर जश्न मनाया।

और साइकिल उठाकर अखिलेश के पक्ष में नारेबाजी की। इस दौरान उनके तमाम समर्थक मौजूद रहे। असमोली क्षेत्र के युवा कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुुशी जातई। शौक़ीन अहमद, डॉ राहिल, वेदांत शर्मा, डॉ प्रदीप यादव, लोकेंद्र सिंह, सोनू यादव, कपिल सेठ, सलीम, शेखर वर्मा, विवेक यादव, सचिन जाटव, सोनू जाटव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


उधर, चंदौसी में समाजवादी पार्टी में मचे घमासान के बाद सोमवार को अखिलेश यादव को साइकिल मिलने की खबर से सपाइयों ने जश्न मनाया। नारेबाजी कर खुशी का इजहार किया। सपाइयों का जोश और उत्साह देखते ही बना।नगर कार्यालय पर नगर अध्यक्ष महमूद अख्तर उर्फ बबलू, चंद्रपाल सिंह उर्फ पप्पू चौधरी, वाहिद हुसैन, मोहसिन खान, जावेद कुरैशी, रईस कुरैसी, ज्ञानेंद्र यादव, संगीता यादव, सुधा गुप्ता, हाजी किश्वर अंसारी मौजूद रहे।
समाजवादी लोहिया वाहिनी के खुशनवाज खां, केशव यादव, नूरनवाज खां, भूपेंद्र सिंह, मुस्तफा, रजा अली, जावेद रहे। सपा नेता तनवीर कुरैशी, रूवेद अंसारी, मुहम्मद सुहैल, अशोक शर्मा, राहुल यादव, सरफराज, शादाब, तहजीब कुरैशी, मतीन नवाज, अब्दुल वासित, कुलभूषण सिंह मौजूद रहे। 

वहीं, बबराला में चुनाव आयोग की ओर से मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को साइकिल चिह्न दिए जाने पर गुन्नौर के सपाइयों ने खुशी जताई। सपा नेता ऋषिपाल सिंह यादव के आवास पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी। इस दौरान सुमित यादव, रूपकिशोर यादव, हरीसिंह यादव, वीरपाल, प्योरलाल, ललतेश आदि उपस्थित रहे। वहीं, कस्बा के रामलीला मैदान में सपा कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटे। अमित यादव, अनूप यादव, शशिकांत वार्ष्णेय, शोभित शर्मा, दिनेश यादव, जीतू आदि ने भी मिठाई बांटी।

  संभल से डॉ. अरविंद गुप्ता, चंदौसी से गुलाब देवी, गुन्नौर से अजित कुमार राजू और असमोली से नरेंद्र सिंह भाजपा प्रत्याशी 
चंदौसी/बबराला/संभल/असमोली। जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा के प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद भाजपाई खुशी से झूम उठे। समर्थकों ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। भाजपा ने संभल से डॉ. अरविंद गुप्ता, चंदौसी से गुलाब देवी, गुन्नौर से अजित कुमार राजू और असमोली से नरेंद्र सिंह को प्रत्याशी घोषित किया।

 चंदौसी से गुलाब देवी को प्रत्याशी बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर जश्न मनाया। साथ ही गुलाब देवी के आवास पर जाकर उन्हें बधाइयां दीं। दिनेश अग्रवाल, राजेंद्र सिंह, हरीश सैनी, मंतेष  वार्ष्णेय, रजत मल्होत्रा, हरेंद्र कोहली, अरविंद एमडीएच, शरद शर्मा, संजय  बंसल, विपिन अग्रवाल, श्रीश सोनी, पारस अग्रवाल, योगेश गोल्डन, सतीश अरोरा,  रिंकू दिवाकर, मनोज दिवाकर, कपिल त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन


वहीं बबराला में गुन्नौर विधान सभा सीट से भाजपा से पूर्व मंत्री अजीत कुमार राजू को टिकट मिलने की खुशी में उनके समर्थकों ने बबराला में उनके आवास पर जमकर आतिशबाजी की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अपने प्रत्याशी के पक्ष में नारेबाजी भ्‍ी कर रहे थे। 

इसके बाद उन्होंने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। इसमें दिनेश कुमार, विनय कुमार वार्ष्णेय, किशनपाल, उमेश यादव, राजीव शर्मा, सुरेश आदि शामिल रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें