फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे में डंपर ने स्कूल बस में मारी टक्कर, दस बच्चे घायल

Fri, 09 Dec 2016 01:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
विज्ञापन
स्कूल बस हादसा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
तीन बच्चों की हालत गंभीर है। बस में सवार शिक्षिका को भी चोट आई है। डंपर में बिजली के खंभे भरे हुए थे। पुलिस ने बस व डंपर को अपने कब्जे में ले लिया है। 
विज्ञापन

असमोली थाना क्षेत्र के गांव दुगावर में सेंट एंथनी स्कूल है। स्कूल में आसपास के क्षेत्र के बच्चे पढ़ने के लिए जाते हैं। बच्चों को स्कूल में ले जाने के लिए बस लगी हुई है। गुरुवार को सुबह स्कूली बस सदीरनपुर, मदाला, परियावली समेत कई गांवों के बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी।

बस सुबह 8.30 बजे के करीब संभल जोया मार्ग स्थित गांव मवई ढोल के पास पहुंची तो कोहरा अधिक होने के चलते चालक ने बस को सड़क किनारे रोक लिया। तभी अचानक संभल की तरफ से एक डंपर आया और खड़ी हुई बस में टक्कर मार दी। डंपर बस को काफी दूर तक धकेलते हुए ले गया। हादसे में असमोली निवासी चालक जसवंत, मदाला निवासी शिक्षिका नेहा वर्मा के अलावा बच्चों में अबूजर पुत्री नफीस निवासी सदीरनपुर, गुलनवा पुत्री मोहम्मद आसिम निवासी सदीरनपुर, जुबेरा राहत पुत्री राहत अली निवासी मदाला, कासिम पुत्र नाजिम, सरफ नूरी, फायका फुरकान, जासिम, निशांत, आले शिफा, कैलाशचंद्र वर्मा घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को आसपास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन



डाक्टर ने अबुजर, गुलनवा, जुबारा राहत की हालत गंभीर देखते हुए पाकबड़ा के एक निजी अस्पताल में भेज दिया। हादसे की सूचना पर बच्चों के परिजन व स्कूल संचालक भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटना की जानकारी की। घटना के बाद डंपर चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने बस और डंपर को कब्जे में लेकर थाने ले आई। थानाध्यक्ष बृजेश कुमार ने बताया कि घटना कोहरे के चलते हुई है। बस और डंपर को कब्जे में ले लिया है। डंपर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। चालक मौके से ही भाग गया है। डंपर में बिजली लाइन बनाने ले जाए जा रहे खंभे थे। किन हालात में एक्सीडेंट हुआ? इसकी पूरी छानबीन की जा रही है।

तहरीर दी है, आरोपी पर कार्रवाई करे पुलिस
साइड में खड़ी बस को डंपर ने टक्कर मारी है। तीन बच्चों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि अन्य घायल बच्चों को उपचार कराने के बाद घर भेज दिया गया है। हादसे में हमारे स्कूल की एक शिक्षिका व बस चालक भी घायल हुए हैं। घटना की तहरीर पुलिस को दे दी गई है। 
- रतीकांत, सेंट एंथोनी स्कूल के  प्रधानाध्यापक। 

खड़ी बस में घुसा था डंपर, लोगों ने की मदद
कोहरा अधिक होने के चलते ज्यादा दूर तक दिखाई नहीं दे रहा था। आगे से वाहन आ रहे थे इसलिए मैंने बस को सड़क किनारे खड़ा कर लिया था। तभी एक डंपर ने आकर टक्कर मार दी। डंपर काफी दूर तक बस को धकेलता हुआ ले गया। हादसे के समय बच्चे काफी डर गए थे। अच्छी बात यह थी कि आसपास लोग थे और वे तत्काल मदद के लिए दौड़ पड़े। निजी वाहनों से घायल बच्चों को अस्पताल भेजा गया। पुलिस भी कुछ ही देर में पहुंच गई थी।  
विज्ञापन

जसवंत, बस चालक।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें