फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान खरीद में धांधली पर किसानों का हंगामा

Thu, 09 Nov 2017 02:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
बहजोई में धान खरीद में धांधली की एडीएम से शिकायत करते किसान। - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
धान खरीद में धांधली का आरोप लगाते हुए किसानों ने जमकर हंगामा किया। धान क्रय केंद्र पर बिचौलियों की सक्रियता से भड़के किसानों की केंद्र प्रभारी से नोकझोंक हुई। सूचना पर पहुंचे एडीएम से सौ रुपये प्रति कुंतल का आरोप लगाते हुए किसानों ने धांधली की शिकायत की। इस बीच भाकियू पदाधिकारियों ने डिप्टी कलक्टर को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


बुधवार को दोपहर 12 बजे करीब भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी व किसान प्रदेश सचिव बिजेंद्र यादव व जिलाध्यक्ष शंकरसिंह यादव के नेतृत्व कलक्ट्रेट पर एकत्र हुए। बहजोई मंडी समिति में धान क्रय केंद्र पर धांधली की शिकायत करते हुए डिप्टी कलक्टर ओमवीर सिंह को ज्ञापन सौंपा। इसमें बताया गया है कि बहजोई मंडी समिति में खाद्य विभाग के धान क्रय केंद्र पर धांधली की जा रही है। प्रति कुंतल सौ रुपये की अवैध वसूली की जा रही है। केंद्र पर बिचौलिए हावी हैं। किसानों का धान खराब बताकर खरीदा नहीं जा रहा है। इस पर डिप्टी कलक्टर ने जिलाधिकारी को पूरे मामले से अवगत कराया। जिलाधिकारी के निर्देश पर एडीएम राजेंद्र प्रसाद यादव मंडी समिति पहुंचे। किसानों ने केंद्र प्रभारी पर धांधली व

वसूली का आरोप लगाते हुए  हंगामा शुरू कर दिया। किसानों की केंद्र प्रभारी नुजहत शमीम से नोकझोंक भी हुई। इस बीच किसानों ने वसूली के आरोप में एक व्यक्ति को पकड़कर एडीएम को सौंपा। एडीएम ने धान खरीद को सुचारू बनाए रखने का आश्वासन दिया, तब कहीं जाकर किसान माने और हंगामा शांत हो सका। ज्ञापन पर मीडिया प्रभारी रामाशंकर शर्मा हनुमान, मोहरपाल सिंह यादव, नरेश सिंह व इंद्रपाल आदि के नाम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें