फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: किसान संघर्ष समिति ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। किसानों की समस्याओं को लेकर शनिवार को राष्ट्रीय किसान संघर्ष समिति ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। साथ ही, फोरलेन सड़क निर्माण में किसानों की जमीन अधिग्रहण करने के मामले में सर्किल रेट चार गुना के हिसाब से मूल्य देने की मांग की।
विज्ञापन

शनिवार को राष्ट्रीय किसान संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने किसानों की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। इसके बाद संगठन के लोगों ने एसडीएम आशुतोष तिवारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि गांव असालतपुर जारई से दो किलोमीटर दूर पीडब्ल्यूडी द्वारा तीन किलोमीटर फोरलेन मार्ग का निर्माण बनियाठेर के चंदौसी-मुरादाबाद हाईवे तक किया जाएगा। साथ ही बताया कि फोरलेन के निर्माण में किसानों को सर्किल रेट के हिसाब से चार गुना मुआवजा दिया जाना चाहिए। ऐसा न होने पर किसान अपनी भूमि को फोरलेन के निर्माण में नहीं देंगे। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद शर्मा, राहुल कश्यप, शानू शर्मा आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें