जुनावई। थाना क्षेत्र के गांव में बीते दिन सुबह के समय अपने घेर में पशुओं को चारा डालने गई किशोरी को मोहल्ले के युवक ने बुरी नीयत से दबोच लिया। शोर मचने पर युवक धमकाते हुए भाग निकला। किशोरी के भाई ने थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की सुबह सात बजे करीब किशोरी अपने घेर में पशुओं को चारा डालने के लिए गई थी। किशोरी देख एक युवक घेर में घुस गया और किशोरी को बुरी नीयत से पकड़ लिया। किशोरी के चीखने चिल्लाने पर युवक ने किशोरी से गाली गलौज करते हुए मारपीट की और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते भाग निकला। पता लगने पर परिजन युवक के घर शिकायत करने पहुंचे तो युवक के परिजनों ने कहीं भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। संवाद