फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: सहेली के घर जा रही युवती को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, सात पर केस दर्ज

Fri, 27 Oct 2023 01:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। 20 दिन तक बंधक बनाए रखा। युवती ने बृहस्पतिवार को पांच युवक और दो महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि 27 सितंबर की सुबह व अपनी सहेली के घर जा रही थी। इस दौरान बाइक सवार दो युवक रूके और उन्होंने आवाज देकर बुला लिया।

नशा सुंघाकर बहजोई की एक अंजान जगह ले गए। जहां बाइक सवार दोनों आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद मुरादाबाद ले गए। जहां 20 दिन तक बंधक बनाए रखा और पांच युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन


पीड़िता का आरोप है कि दो महिलाएं भी इस घटना में शामिल हैं जिन्होंने बंधक बनाए रखने में मदद की और मारपीट की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अरशद, आसिम, आशिक, फैज आलम, सोनी, सायरा और जैबा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें