फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खातों से टैक्स की कटौती पर विरोध प्रदर्शन

Tue, 14 Feb 2017 02:05 AM IST
संभ्ाल/अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
गुन्नौर में एसबीआई शाखा गेट पर प्रदर्शन करते उपभोक्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गुन्नौर कस्बे में इसकी जानकारी प्राप्त करने कई लोग बैंक शाखा पर पहुंचे। आरोप है कि उनसे बैंक कर्मचारियों ने अभद्र व्यवहार किया। इससे नाराज ग्राहकों ने शाखा गेट पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
विज्ञापन


भारतीय स्टेट बैंक की गुन्नौर शाखा के ग्राहकों के दर्जनों लोगों के मोबाइल फोन पर एसएमएस पहुंचे, जिनके खातों से सौ रुपये से लेकर तीन व चार सौ रुपये तक ट्रांजेक्शन व डिपाजिट टैक्स के नाम पर काटे गए थे। बिना किसी पूर्व सूचना के काटी गई धनराशि के एसएमएस चर्चा का विषय बने, तो कई लोग जानकारी करने बैंक शाखा पहुंच गए। आरोप हैकि वहां मौजूद बैंक के गार्ड ने खाताधारकों के साथ धक्का मुक्की कर दी। बैंक शाखा में अंदर नहीं जाने दिया। कुछ को धक्के देकर बाहर निकाल दिया। इस पर गुस्साए लोगों ने बैंक शाखा के गेट पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। आक्रोश बढ़ते देखकर गार्ड मौके से खिसक गया।

 यहां मौजूद इटाली मोहल्ला निवासी खाताधारक समीर खान ने बताया कि रात के समय मेरे खाते से दौ सौ रुपये काट लिए गए। जब बैंक में गया तो बैंक का गार्ड बदसूलकी पर उतर आया और धक्का मार कर बाहर कर  दिया। भोजपुर के दलवीर ने बताया कि उसके फोन पर 175 रुपये काटने का मैसेज आया। इसी तरह नदीम, रमेश, चमन प्रकाश, आसिफ के दो-दो सौ रुपऐ काटे गए तो वहीं गुन्नौर के अकील अहमद के खाते में रात के समय साड़े छह हजार रुपये कटने का मैसेज आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें