फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: सीएम आवास योजना के लाभार्थियों को दी गई आवासों की चाबियां

Sun, 21 Jun 2026 01:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर नगर के बबराला रोड स्थित एक रिसॉर्ट परिसर में विकास प्रदर्शनी व पीएम किसान उत्सव दिवस आयोजित किया गया।
विज्ञापन

शनिवार को मुख्य अतिथि भाजपा के जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह रिंकू ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से किसानों को निरंतर आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। जिले की कनेक्टिविटी में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। साथ ही, सड़कें बेहतर हुई हैं। वहीं, गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण से जिले के लोगों को बहुत लाभ होगा। कार्यक्रम में सीएम आवास योजना के तहत लाभार्थियों को आवासों की चाबियां दी गईं। साथ ही, प्राकृतिक खेती के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल के तारकेश्वर हुगली में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत लाभार्थी किसानों के खातों में डीबीटी के माध्यम से दो हजार रुपये की राशि भेजी गई। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विकास वार्ष्णेय व राजेश शंकर राजू आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें