फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ पथ पर गूंजा हर-हर बम-बम

Sun, 31 Jul 2016 01:22 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरोसंभल
विज्ञापन
संभल-मुरादाबाद मार्ग पर भोले-बाबा के जयकारे लगाकर आगे बढ़ते कावड़िये।
विज्ञापन

विज्ञापन
 सावन के दूसरे सोमवार से पहले शनिवार को संभल में सड़कों पर हर-हर बम-बम के घोष गूंजने लगे हैं। हरिद्वार से कांवड़ियों के जत्थे जल लेकर लौटने लगे हैं। मंदिरों में कांवड़ियों के अस्थायी शिविर बनाए गए हैं। सिरसी से हल्लू सराय तक सड़क पर जगह-जगह कांवड़िये जुलूस बनाकर साथ चलते हुए दिखाई दिए।  
संभल के सबसे प्रमुख मंदिर सूर्यकुंड तीर्थ में शुक्रवार को ही कांवड़िये पहुंचने लगे थे। शनिवार को इनकी संख्या काफी बढ़ गई। मंदिर में झांकियां सजाईं गईं हैं। मंदिर के द्वार पर सजावट की गई है। संभल के लोग कांवड़ियों की सेवा कर रहे हैं। कोकबपुर के शिव मंदिर और सिंहपुर सानी के प्रकटेश्वर महादेव मंदिर में कांवड़ियों के पहुंचने का क्रम शुरू हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सरे सोमवार का उत्साह शनिवार को ही दिख रहा है। शिवभक्त भक्ति गीतों पर झूमते हुए कांवड़ लेकर मंदिर में जलाभिषेक के लिए पहुंच रहे हैं। उनके लिए मंदिर में मंदिर कमेटी और भक्तजनों ने भंडारे का इंतजाम किया है। उधर, बबराला क्षेत्र के राजघाट पर गंगाजल लेनशनिवार की शाम को चंदौसी, बहजोई, संभल, बिलारी, इस्लामनगर, बिसौली समेत कई बड़े शहरों व नगरों से शिव भक्तों का सिलसिला शुरू हो गया। भक्तों ने गंगा में स्नान कर हर-हर गंगे, बोल-बम का घोष किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें