फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: कार छीनकर अपने नाम कराने में फंसा कपिल सिंघल

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। भाजपा नेता राजेश सिंघल के भाई कपिल सिंघल अब कार छीनकर अपने नाम कराने में फंस गया है। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कोटपूर्वी निवासी विपुल गुप्ता से जो स्कॉर्पियो कार छीनी थी। वह कोतवाली पुलिस ने बदायूं के थाना फैजगंज बेहटा अंतर्गत सैदसराय निवासी वीरपाल से बरामद की है। पुलिस को वीरपाल ने पूछताछ में बताया है कि एक वर्ष पहले कपिल सिंघल से यह गाड़ी ली थी।
विज्ञापन

एसपी का कहना है कि कार को छीनने के बाद जबरन नाम कराया गया और बाद में बदायूं में बेच दी। बताया कि अन्य वाहन की बरामदगी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि विपुल गुप्ता ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया था कि स्कॉर्पियो कार, ट्रक, बाइक व प्लॉट कपिल सिंघल ने जबरन नाम कराया है। इसमें कपिल सिंघल के बेटे समेत कई साथी शामिल थे। मुकदमा दर्ज किए जाने के बाद जांच पड़ताल की तो कार बरामद हो गई है। अन्य वाहनों की तलाश की जा रही है। प्लॉट की भी जानकारी की जाएगी। जिससे तथ्य सामने आ सकें।
मालूम हो कपिल सिंघल के खिलाफ जीएसटी चोरी और फर्जी बिल मामले में सरगना की भूमिका पुलिस ने बताई थी। इसके अलावा स्क्रैप सेंटर में चोरी के वाहन काटने और गोरखपुर मठ के नाम से फर्जी कॉल कराकर धमकाने का भी आरोप है। अभी तक आठ मुकदमे कपिल सिंघल व उनके साथियों के खिलाफ दर्ज किए जा चुके हैं। एसपी ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल जारी है। जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें