फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन के अंतिम सोमवार को शिवालयों में गूंजे हर हर महादेव के जयकारे

विज्ञापन
संभल जिले के गुमसानी में कांवड़ियों का इस तरह उमड़ा जुलूस। - फोटो : SAMBHAL
विज्ञापन
संभल/असमोली। सावन के आखिरी सोमवार को शिवालय हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठे। मंदिरों में सुबह ही भीड़ लगनी शुरू हो गई। श्रद्धालुओं ने श्रद्धाभाव के साथ देवों के देव महादेव का जलाभिषेक किया।
विज्ञापन

पंचामृत से प्रभु को स्नान कराया गया और भोलेनाथ को प्रिय बेल पत्र चढ़ाए गए। बहजोई रोड स्थित पक्का बाग पातालेश्वर महादेव मंदिर में भोर होते ही भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। बड़ी संख्या में भक्त जलाभिषेक करने पहुंचे थे। कतारबद्ध खड़े भक्तों ने शिव लिंग पर गंगा जल चढ़ाया और भोलेनाथ का अभिषेेक किया। मंदिर भोले के जयकारों से गूंज उठा।
असमोली क्षेत्र के गुमसानी गांव स्थित भोले के प्राचीन शिव मंदिर में भक्तों की भीड़ का ठिकाना न रहा। हरिद्वार, राजघाट और ब्रजघाट समेत कई गंगाघाटों से जल भरकर लौटे कांवड़ियों ने जल चढ़ाया और पूजा अर्चना की। भोले के दरबार में मत्था टेक आशीर्वाद लिया। बहजोई के बेरनी स्थित शिव मंदिर में भी भक्तों की भीड़ रही। दोपहर तक भक्तों के आने जाने का सिलसिला चलता रहा। सिरसी के महादेव मंदिर में पूजा अर्चना के लिए भीड़ लगी। भक्तों ने बेल पत्र चढ़ाकर भगवान का पंचामृत का अभिषेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें