संभल। हिंदू जागृति मंच की ओर से कान्हा जी की छठी धूमधाम से मनाई गई। इसमें श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस बीच बधाइयां गाईं और भजन कीर्तन भी हुआ।
नगर के गंज स्थित शिव मंदिर में सर्वप्रथम बाल गोपाल जी को स्नान कराया गया। उन्हें नए वस्त्र, मोर पंख, बांसुरी और आभूषणों से सजाया गया। पूजन में चंदन, केसर, हल्दी, फूल, धूप और दीप अर्पित करते हुए लड्डू गोपाल जी को नाम से पुकार कर साधना की गई। बधाइयां गाई गईं और भजन कीर्तन किया गया। श्रद्धालु झूमते हुए नजर आए। अंत में पूरी, आलू, माखन, मिश्री और पेड़े का भोग लगाकर आरती की गई। बाजार में श्रद्धालुओं को सब्जी पूरी का प्रसाद वितरित किया गया।
कार्यक्रम की संयोजक हिंदू जागृति महिला मंच की जिलाध्यक्ष मीनू रस्तोगी ने भगवान श्रीकृष्ण ने महाभारत युद्ध में गीता का संदेश देकर मानव मात्र और प्राणी मात्र को जो संदेश दिया है वह अन्यत्र दुर्लभ है। गीता हमें जीवन जीना सिखाती है और श्रेष्ठता की ओर आकर्षित करती है। इस दौरान अजय कुमार शर्मा, सुबोध कुमार गुप्ता, सुभाष चंद्र शर्मा, राजेंद्र सिंह गुर्जर, ओम चंद्रा, अमित गुप्ता शीलू, राकेश वार्ष्णेय, बबीता भारद्वाज, शुभ्रा गुप्ता, रूपाली गुप्ता, शशि अग्रवाल, नूतन अग्रवाल आदि रहे।