फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: श्री शिव महापुराण कथा से पूर्व निकाली कलशयात्रा

Sun, 04 Aug 2024 03:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। नगर के महाकालेश्वर मंदिर में शनिवार को कांवड़ सेवा समिति व अक्ररजी पुरम सेवा समिति की ओर से श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन किया। कथा से पूर्व कलशयात्रा निकाली गई। जगह-जगह लोगों ने फूल बरसाकर स्वागत किया। बम-बम भोले के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन


शनिवार को महाकालेश्वर मंदिर पर शुरू हुई श्री शिव महापुराण में कथावाचक आचार्य शिवशंकर भारद्वाज ने रुद्राक्ष की महिमा का वर्णन किया। उन्होंने बताया कि बाबा भोलेनाथ बेल, पुष्प, एक लोटा जल से प्रसन्न हो जाते हैं और प्रसन्न होकर अपने भक्तों के सभी पापों का नष्ट कर मनचाहा वरदान दे देते हैं। साथ ही भगवान आशुतोष की भक्ति से व्यक्ति की यश कीर्ति संसार में बढ़ती चली जाती है। कथा वाचक ने कहा कि जो मानव भगवान शिव की आराधना करता है, वह अपने आप संसार रूपी सागर से पार हो जाता है। उन्होंने बताया कि शिवलिंग शिव के निराकार स्वरूप का प्रतीक है। कथा के बीच- बीच में भजनों का आयोजन किया गया। जिसे सुन श्रद्धालु झूम उठे। समापन पर आरती कर प्रसाद का वितरण श्रद्धालुओं में किया गया। कथा में कपिल गुप्ता, अंशु वार्ष्णेय, डोली वार्ष्णेय, विजय कुमार, गिरीश चंद्र, ज्ञान प्रकाश शर्मा, सुमिरन गुप्ता, नीता शर्मा, शिवानी गुप्ता, शिवम वार्ष्णेय, सचिन वार्ष्णेय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें