फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी और किसान  से नगदी-मोबाइल लूटे

Mon, 05 Sep 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
विज्ञापन
लूट - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
पहली घटना थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव नुरुददीनपुर गंज निवासी बाइक सवार भाइयों से बदमाशों दिन दहाड़े मारपीट कर पांच हजार की नगदी लूट ली। थाना बनियाठेर के गांव नुरुददीनपुर गंज निवासी चंद्रकेश, जयप्रकाश पुत्र गण गजराज सिंह बाइक पर फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं।

रविवार की शाम दोनों भाई बाइक से शाम पांच बजे संभल से घर आने के लिए चले। जब ग्राम सराय सिकंदर व नुुरुददीनपुर गंज मार्ग पर पहुंचे तो कुछ देर चलने पर नल के पास तीन युवक बैठे हुए थे। इन दोनों को आता देख खड़े हो गए। पास आते ही तीनों ने बाइक रोक ली और गाली गलौज कर मारपीट करने लगे।  इसके बाद चंद्रकेश की जेब में पड़े पांच हजार रुपये लूट लिए।बदमाशों ने दोनों को मारपीट कर घायल कर दिया। चंदकेश ने वारदात की तहरीर नरौली पुलिस चौकी में दी है। 
विज्ञापन


बाइकर्स बदमाशों ने कपड़ा व्यापारी से की लूट
धनारी। क्षेत्र में रविवार की शाम को तीन बाइकर्स सवारों ने फेरी वस्त्र विक्रेता को ओवरटेक कर 18 सौ रुपये और मोबाइल लूट लिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। धनारी थाना क्षेत्र के चंदपुरा गांव निवासी मुकेश पुत्र रामफल रविवार को फेरी में कपड़ा बेचने क्षेत्रीय गांवों में गया था।

रविवार की शाम को वापस लौटते समय गौरीपुरा टिक्टा मार्ग पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने उसकी बाइक को ओवरटेक करके रोक लिया। शस्त्रों से डरा धमकाकर कपडा व्यापारी ने 18 सौ रुपये व मोबाइल फोन लूट लिया। जब व्यापारी ने विरोध किया तो उसे तमंचे की बटों से मारपीट कर बेहोश कर दिया। होश में आने के बाद पीडित किसी तरह अपने गांव पहुंचा और घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश में काबिंग भी की लेकिन उनका कहीं कोई पता नहीं चल सका।
विज्ञापन


किसान की बाइक और नगदी छीन ले गए
संभल/सौंधन। बाइक सवार किसान को लुटेरों ने रविवार को रात्रि लखनपुर पुल के पास लूट लिया। यह घटना रजपुरा थाना क्षेत्र में हुई। पीड़ित ने पुलिस को जानकारी दी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की है लेकिन कोई लुटेरा हाथ नहीं आया। हयातनगर थाना क्षेत्र के ग्राम लधनपुर के निवासी किसान सतीश अपने बेटे राजेश को छोड़ने के लिए बाइक से रजपुरा जा रहे थे। उनका बेटा रजपुरा में एक आवासीय स्कूल में कक्षा तीन का छात्र है। रास्ते में लखनपुर के पास बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। इसके बाद मारपीट करके 4100 रुपये और उनकी बाइक लूटने के बाद बदमाश भाग गए।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें