फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुनावई में पेड़ पर लटका मिला अज्ञात युवक का शव

Mon, 26 Dec 2016 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
घंटो बाद एक व्यक्ति ने पहचानने का दावा किया लेकिन पहचान गलत निकली। देर रात तक यह पता नहीं लग सका है कि युवक कहां का निवासी है। फिलहाल संदिग्ध परिस्थितियों में लटके मिले युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के घोसली राजा गांव निवासी भूरे सिंह का बेटा रविवार की सुबह जब अपने खेत पर सिंचाई करने पहुंचा तो वहां आम के पेड़ पर शव लटका देखकर भयभीत होकर गांव की ओर दौड़ा। खबर फैलते ही घोसली राजा के साथ-साथ आसपास के कई गांवों के लोग भी मौके पर एकत्र हो गए।

बेरपुर चौकी प्रभारी अखिल यादव के बाद गुन्नौर के कोतवाल अजय कुमार यादव, सीओ उमेश कुमार यादव, एएसपी राममूरत यादव भी मौके पर पहुंचे। शव को उतार कर शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया। 
विज्ञापन

इसी बीच एक व्यक्ति ने बदायूं के जरीफनगर थाने के मौरूवाला गांव के महेश यादव पुत्र ईश्वर सिंह के रूप में पहचान करने का दावा किया लेकिन महेश यादव के परिजनों से संपर्क किया गया तो महेश यादव जीवित बताया गया, वह पंजाब में नौकरी कर रहा है।

मृतक की पहचान अब तक नहीं हुई है। उसकी उम्र करीब तीस साल है, इसके पास पोटली में उसके कपड़े मिले, दाहिने हाथ पर 'जय गुरुदेव' लिखा है। वह कच्छा बनियान पहने है। शरीर पर चोट का कोई जाहिरा निशान नहीं है। सीओ उमेश कुमार यादव ने बताया कि मामला संदिग्ध है, मृतक की शिनाख्त अभी नहीं    हो सकी है, फिलहाल उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज      दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें