फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुनावई बाजार में सरेआम फायरिंग से मची भगदड़, दुकान में तोड़फोड़

Tue, 28 Nov 2017 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
अपराध्‍ा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गुन्नौर थाना क्षेत्र के कस्बा जुनावई में पुरानी रंजिशन के चलते दोनों पक्षों के सोमवार को आमने-सामने आने पर मारपीट के बाद फायरिंग हो गई। आक्रोशित लोगों ने एक दुकान में तोड़फोड़ कर दी। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


गुन्नौर थाना क्षेत्र के कस्बा जुनावई के मेन मार्केट में सोमवार को दोपहर में दो पक्षों में अचानक फायरिंग शुरू हो गई। जिससे बाजार में भगदड मच गई। बताते हैकि कुछ दबंगों में सरेआम हाथों में तमंचे लेकर लहराए और ताबड़तोड़ फायरिंग की। छर्रोे एक दुकान की दीवार में भी जाकर धंसे। बाजार के व्यापारियों ने इस पर कड़ा ऐतराज जताया। स्थिति कुछ सामान्य होने पर जानकारी हुई कि विवाद ज्वैलर्स किशन शर्मा व गुड्डू यादव के पक्ष में हुआ था।

किशन शर्मा ने कोतवाली गुन्नौर पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया  कि गुड्डू यादव व उसके सार्थियों ने उसकी दुकान में घुसकर तोड़फोड़ व फायरिंग की। जबकि दूसरे पक्ष के गुड्डू यादव का आरोप लगाया कि वह कस्बे में ही शादी समारोह में लौट कर घर जा रहा था। तभी जुनावई के मेन चौराहे पर पहले से घात लगाए बैठे किशन शर्मा एवं उनके पुत्र मनोज शर्मा तथा सुमनेश यादव एवं राम खिलाड़ी आदि ने मुझे घेरने के बाद मारपीट करने बाद फायरिंग करनी शुरू कर दी। जिससे मैं बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन


जुनावई चौकी के प्रभारी ने बताया किशन शर्मा का काउंटर तोड़ा गया है, फायर भी किए गए हैं। दोनों पक्षों ने तहरीर दी है, किशन शर्मा की दुकान से दो कारतूस के खोके बरामद किए गए हैं। गुन्नौर कोतवाली प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि मार्केट में फायरिंग का मामला सामने आया है, दोनों ओर से तहरीर मिली है, जांच के बाद दोनों पक्षों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें