फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal Riot Case: संभल पहुंचा न्यायिक जांच आयोग, जामा मस्जिद इलाके का निरीक्षण किया, दर्ज होंगे बयान

Tue, 21 Jan 2025 11:40 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

Sambhal Riots News: संभल बवाल की जांच के लिए न्यायिक आयोग ने हिंसाग्रस्त इलाके का दौरा कर अधिकारियों और स्थानीय लोगों से बातचीत की। टीम आज लोगों और अधिकारियों के बयान भी दर्ज करेगी। पुलिस जांच में बवाल की साजिश विदेश से रचे जाने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
संभल पहुंची न्यायिक जांच आयोग की टीम - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Sambhal Violence News: संभल में नवंबर में हुए बवाल की जांच के लिए गठित न्यायिक जांच आयोग की टीम ने मंगलवार को हिंसाग्रस्त इलाके का दौरा किया। आयोग ने अधिकारियों और स्थानीय लोगों से बातचीत कर घटनाक्रम की जानकारी जुटाई। टीम सोमवार शाम को मुरादाबाद पहुंची थी।

विज्ञापन


जांच आयोग में रिटायर्ड जज सोहन लाल, रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी एके जैन और रिटायर्ड आईएएस अधिकारी अमित मोहन प्रसाद शामिल हैं। संभल दौरे से पहले टीम ने मंडलीय और जिला स्तरीय अधिकारियों से इनपुट लिए। सर्किट हाउस में कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह और डीआईजी मुनिराज जी के साथ आयोग ने बातचीत की।

बवाल के दौरान हुई हिंसा और पांच लोगों की हत्या के मामले में पुलिस ने हाल ही में एक आरोपी मुल्ला अफरोज को गिरफ्तार किया है। बवाल से जुड़े ज्यादातर लोग वर्तमान में जिले से फरार हैं। पुलिस जांच के दौरान यह खुलासा हुआ है कि नवंबर में जामा मस्जिद के सर्वे को लेकर हुए बवाल की साजिश विदेश में रची गई।
विज्ञापन


न्यायिक आयोग की टीम इससे पहले भी संभल आकर बवाल की जांच कर चुकी है। स्थानीय लोगों और अधिकारियों से मिले इनपुट के आधार पर आयोग जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।आयोग जल्द ही अपनी रिपोर्ट तैयार करेगा।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें