फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा : तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल में बीएड की संयुक्त प्रवेश छह जुलाई को सात परीक्षा केंद्रों पर संपन्न होगी। इसमें कुल 3250 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा को नकल विहीन संपन्न कराने के लिए प्रशासन सतर्क है। डीएम मनीष बंसल और एसपी चक्रेश मिश्र ने परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया। तैयारियों को दुरुस्त बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

छह जुलाई को होने वाली बीएड प्रवेश परीक्षा की तैयारी तेजी से चल रही है। शुक्रवार को डीएम मनीष बंसल और एसपी चक्रेश मिश्रा तैयारियों का जायजा लेने संभल पहुंचे। डीएम ने कहा कि संभल में कुल 11 परीक्षा केंद्रों में 3250 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा की निगरानी के लिए सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। परीक्षा को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए केंद्र व्यवस्थापकों को सभी तैयारी पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया है। परीक्षा केंद्र में छात्रों को फोटो युक्त प्रवेशपत्र दो प्रतियों में तथा एक फोटो युक्त आईडी प्रूफ लेकर आना होगा। बिना मास्क के किसी भी परीक्षार्थी प्रवेश नहीं दिया जाएगा। डीआईओएस मनोज आर्य ने बताया कि परीक्षा सामग्री और स्टेशनरी परीक्षा केंद्रों पर जल्द पहुंच जाएगी। कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थी सुबह 7:30 बजे से 8 बजे के बीच में अवश्य पहुंच जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें