घर से निकले ग्रामीण का शव तालाब में उतराता मिला। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई से इनकार किया है।
शुक्रवार की शाम करीब सात बजे असमोली निवासी सर्वेश (45) पुत्र मदन सिंह भोजन करने के बाद घर से निकले थे। करीब आठ बजे गांव के कुछ लोगों ने तालाब में सर्वेश को अचेत हालत में पड़े देखा। परिजनों को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे परिजन आननफानन तालाब से निकालकर निजी चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृृत घोषित कर दिया। ग्रामीण के बड़े बेटे संजू ने बताया कि उनके पिता भोजन करने के बाद घर से घूमने निकले थे। घर से कुछ दूरी पर स्थित बूढ़े बाबा के तालाब में पड़े मिले। बताया कि उन्हें नहीं पता कि उनके पिता तालाब में कैसे पहुंचे। मृतक अपने पीछे तीन बेटे व दो बेटी के अलावा पत्नी लज्जादेवी को छोड़ा है।