फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे संयुक्त शिक्षा निदेशक

Sat, 10 Feb 2024 03:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बहजोई। यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियों का जायजा लेने संयुक्त शिक्षा निदेशक डीआईओएस दफ्तर पहुंचे। शुक्रवार को दोपहर साढ़े बारह बजे मुरादाबाद से आए संयुक्त शिक्षा निदेशक मनोज कुमार द्विवेदी ने डीआईओएस दफ्तर पहुंचकर बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों का जायजा लिया। इस बीच उन्होंने कंट्रोल रूम में पहुंचकर जानकारी ली। साथ ही परीक्षा केंद्रों के सीसीटीवी को कंट्रोल रूम से जोड़े जाने की प्रक्रिया को भी बारीकी से देखा। इसके अलावा उत्तर पुस्तिकाओं के वितरण की व्यवस्था भी देखी। करीब घंटे भर के निरीक्षण के बाद संयुक्त शिक्षा निदेशक डीआईओएस दफ्तर से रवाना हो गए। इस बीच डीआईओएस वेदराम कौशल समेत राजकीय इंटर कॉलेज के प्राचार्य सीपी सिंह रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें