फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींस कारखाने में लगी आग, सब खाक

Sat, 04 Mar 2017 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
सिरसी में जींस कारखाने में लगी आग (बाएं) और कारखाने से उठता धुआं । अमर उजाला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सिरसी के गिन्नौरी मोहल्ले में आबादी के बीच स्थित जींस कारखाने में शुक्रवार को आग लग गई। धुआं और आग देख मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में लोग आग बुझाने दौड़ पड़े। दमकल को खबर दी, इस बीच घरेलू पंप-पानी आदि के जरिये आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। 
विज्ञापन


इधर, घंटे भर बाद जब तक दमकल पहुंची, कारखाने में रखे कपड़े, मशीनें आदि जलकर राख हो गए। दमकलकर्मियों के सामने सिरसी के लोगों ने हंगामा भी किया। इससे दमकलकर्मियों को उल्टे पांव लौटना पड़ा। पीड़ित का कहना है कि, अग्निकांड में 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। अनुमान लगाया जा रहा है कि, शार्ट सर्किट से आग लगी है।

सिरसी के गिन्नौरी मोहल्ले में घनी आबादी है। इसी आबादी में किराये के मकान में जींस की सिलाई का एक कारखाना चल रहा था। कारखाने में दिल्ली से जींस का माल आता है। इसे तैयार करके वापस दिल्ली भेजा जाता है। शुक्रवार को कारखाने में जुमा की छुट्टी थी। कारखाने में दोपहर तीन बजे अचानक धुआं उठता दिखाई दिया।
विज्ञापन


लोगों ने पास जाकर देखा तो आग बढ़ रही थी। तेज लपटें उठ रहीं थीं। तत्काल ही कुछ लोगों ने कारखाना मालिक को खबर दी। इधर, आग बढ़ती दिखी तो कुछ युवा पास से ही हथौड़ा लेकर ताला तोड़ने लगे। चैनल का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुए। अपनी जान पर खेलकर आग को बुझाने के लिए जूझ गए,मगर भीषण आग में सब स्वाहा हो गया।

आग बढ़ने पर दूसरे मकानों को भी था खतरा
 आग बढ़ने पर आसपास के मकानों को भी खतरा था। आग बुझाने के लिए आसपास के घर वालों ने अपने अपने सबमर्सिबल पंप चलाकर पानी दिया।  तमाम लोग बाल्टियां लेकर दौड़ पड़े। इसी बीच कारखाना मालिक भी अपने परिवार के साथ आ गए। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

दमकल जब पहुंची तो आग बुझ चुकी थी। देरी से पहुंचे दमकलकर्मियों को देखकर लोग भड़क गए, हंगामा कर दिया। दमककर्मियों ने सफाई दी तो लोग और भड़क गए। सिरसी पुलिस ने दमकलकर्मियों से कहा कि वे मौके से लौट जाएं। क्योंकि हंगामा बढ़ सकता है। बाद दमकल अधिकारी अपनी टीम को लेकर वापस आ गए। 

लोगों ने कर दिया था हंगामा
लोगों का आरोप था दमकल आग लगने के एक घंटे बाद पहुंची। इससे कारखाने में क्षति को बचाया नहीं जा सका। आग में कारखाने की सभी मशीनें और जींस के 35,000 से अधिक पीस  जल गए। इन पीस को विभिन्न ठेकेदारों ने कारखाने में सिलाई के लिए दिया था।

संभल के कार्यवाहक अग्निशमन अधिकारी महावीर सिंह ने कहा कि आग लगने के बाद गिन्नौरी मोहल्ले में लोगों ने हंगामा कर दिया था। उन्हें कुछ भी नोट नहीं करने दिया। यह भी नहीं बताया कि आग कैसे लगी। इस संबंध में चौकी पुलिस से रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें