चंदौसी। मुंसिफ रोड स्थित श्री सिद्घि विनायक सेवा समिति के तत्वावधान में गणेश पंडाल में विभिन्न देवी देवताओं की झांकियों का प्रदर्शन किया गया। जिसमें शिव पार्वती, राधा कृष्ण, गणेश जी आदि की झाकियां शामिल रही। पंडाल में 17 सितंबर को डांस, 18 को भगवती जागरण तथा 22 सितंबर को शिव विवाह और फूलों की होली का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान अर्पित अग्रवाल, हर्षित् गुप्ता, गोपाल वार्ष्णेय, अर्थव शर्मा, अभिषेक सक्सेना, प्रियांशु, सार्थक, दीपांशु अग्रवाल आदि मौजूद रहे।