फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद मकान के ताले तोड़कर जेवर व चार लाख की नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। मोहल्ला दिलवाली में बंद मकान के ताले तोड़कर चोरों ने माल साफ कर दिया। अलमारी में जेवर, करीब चार लाख रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। सुबह होने पर चोरी की घटना का पता चला। पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर में करीब 20 तोले सोने के जेवर चोरी होने की बात कही है। पुलिस मामले की जांच में लगी है।
विज्ञापन

चंदौसी के मोहल्ला दिलवाली टोला निवासी मोहम्मद आसिफ ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह भैतरी फाटक पर कॉस्मेटिक की दुकान चलाता है। रविवार को अपनी पत्नी की दवाई के लिए अलीगढ़ गया था।
मकान में ताला लगा था। रात को करीब एक बजे घर वापस आया था, तो अपने सामने वाले दूसरे मकान में जाकर सो गया। सुबह नमाज के लिए उठा, तो घर के मेन गेट का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा हुआ था। सेफ अलमारी का भी ताला टूटा हुआ था। उसमें रखा सोने का हार, पेंडिल, झूमर, टीका, हाथ के कड़े, घर में रखा एक मोबाइल फोन और चार लाख रुपये की नकदी गायब थी। मोहम्मद आसिफ ने बताया कि सोने के आभूषण का वजन करीब 20 तौले था। सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें