फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेई का कारनामा : किराये की कार को अपना बताकर पांच लाख में बेची

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई(संभल)। नौकरी के नाम पर ठगी करने के आरोपी नटवरलाल विद्युत जेई विजयपाल सिंह यादव का एक कारनामा और सामने आया है। आरोपी जेई ने चंदौसी के मोहल्ला कृष्णानगर कॉलोनी निवासी पंकज शर्मा को किराये की कार दिखाकर बेचने के नाम पर पांच लाख रुपये की ठगी कर ली। पंकज शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने गांव नरौदा निवासी व हाल निवासी चंदौसी के मोहल्ला आवास विकास निवासी आरोपी जेई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर दर्ज कराए गए मामले में पंकज शर्मा का कहना है कि करीब एक वर्ष पहले आरोपी विद्युत जेई ने अपनी कार बेचने की बात कहते हुए करीब एक वर्ष पहले संपर्क किया था और पांच लाख रुपये ले लिए थे और रसीद भी लिखकर दी थी। इसके बाद विद्युत जेई से कार के रजिस्ट्रेशन में नाम ट्रांसफर कराने के लिए संपर्क किया गया, तो जेई टालमटोल करने लगा।
संदेह होने पर जानकारी की गई, तो कार जेई की नहीं निकली। कार जेई के पास किराये पर थी। कार का वास्तविक स्वामी कोई और था। इसके बाद 20 जनवरी को शाम करीब सात बजे कलक्ट्रेट के निकट मिलने पर जेई से कार बेचने के नाम पर पांच लाख रुपये हड़पने की जानकारी की, तो जेई आग बबूला हो गया और गाली-गलौज करने समेत जान से मारने की धमकी देने लगा। प्रभारी इंस्पेक्टर ने बताया कि पूरे मामले में आरोपी जेई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें