संभल। हयातनगर कस्बे में धोबी वाले मोहल्ले के निवासी अनीस (25) की करंट लगने से मौत हो गई। वह जींस सिलाई का काम करता था। रविवार शाम साढ़े तीन बजे के करीब घटना हुई।अनीस के भाई कासिम ने बताया कि रविवार दोपहर में शाम के समय घर के लोग अंदर थे और अनीस दूसरे स्थान पर जींस की पेंट की सिलाई कर रहा था। करीब साढ़े तीन बजे करंट लग गया। देखा तो उसे निजी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। अनीस चार बहनों और पांच भाईयों में दूसरे नंबर का था। मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।