20 लाख नौकरी के नाम पर व 10 लाख जमीन के नाम पर ठगे थे
गांव लहरावन निवासी महावीर यादव ने एसपी को दी तहरीर में कहा था कि आरोपी जेई के नाम पर उसने व उसके पिता चरन सिंह ने तीन बार तहरीर दी थी। आठ मई को एसई विद्युत को भी शिकायतीपत्र दिया था। इसमें बताया था कि विजयपाल सिंह ने उसकी व भाइयों की बिजली निगम में टीजी-2 पद पर नौकरी लगवाने के नाम पर 20 लाख रुपये ले लिए थे।
बाद में नौकरी नहीं लगवाई, तो उसने विजयपाल सिंह से 20 लाख रुपये वापस करने को कहा। इस पर विजयपाल सिंह ने कहा कि मेरी खेती की जमीन खरीद लो। हामी भरने पर 10 लाख रुपये लेकर जमीन की रजिस्ट्री उसने पिता के नाम करा दी थी। बाद में वह जमीन भी दूसरे की निकली। विजयपाल सिंह उस जमीन की रजिस्ट्री पहले किसी को कर चुका था।
आरोपी जेई से रकम वसूलने कोतवाली पहुंचे लोग
आरोपी जेई विजयपाल सिंह की गिरफ्तारी की जानकारी मिलने पर लोग अपने कर्ज की वसूली के लिए कोतवाली पहुंचे। इनमें से मोहल्ला पुराना डाकखाना रोड निवासी कपिल वाष्र्णेय का कहना था कि जेई ने बिजली बिल में सुधार कराकर कम धनराशि जमा कराने के नाम पर डेढ़ लाख रुपये लिए थे। इसके बाद जेई की ओर से न तो बिल का सुधार ही कराया गया था और न ही धनराशि जमा की थी।
सप्ताह भर पहले अमरोहा के बुढ़नपुर से निलंबित हुआ है आरोपी जेई
आरोपी जेई विजयपाल सिंह अमरोहा के डिडौली के बुढ़नपुर स्थित विद्युत उपकेंद्र पर बतौर टीजी-2 पद पर तैनात था। बीते माह फरवरी 2025 को अमरोहा में एक्सईएन विद्युत निखिल वर्मा की ओर से किए गए औचक निरीक्षण में विजयपाल सिंह गैरहाजिर मिला था।
21 अप्रैल को एक्सईएन ने अपने दफ्तर में तलब किया था। बावजूद इसके विजयपाल ने न तो संतुष्टिपूर्ण जवाब दिया और न ही एक्सईएन के दफ्तर में उपस्थित हुआ। इस पर एक्सईएन ने 29 अप्रैल 2025 को विजयपाल सिंह को निलंबित कर दिया था।