फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान के छज्जे पर चली जेसीबी

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। नेशनल हाइवे के किनारे एक मकान के छज्जे पर पालिका की जेसीबी चली। छज्जा व लोहे की जाली उखाड़ने के बाद जेसीबी वापस चली गई। इस बीच पुलिस भी साथ रही। वहीं जेसीबी की कार्रवाई पर मकान स्वामी की ओर से एतराज जताया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को दोपहर मुरादाबाद-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर नगर में कलक्ट्रेट से कुछ दूरी पर सड़क किनारे बने एक मकान के छज्जे पर पालिका की जेसीबी चली। हाइवे से अंदर गली की ओर से मकान के निकले छज्जे को पालिका की जेसीबी ने ध्वस्त कर दिया। मकान में छज्जे के नीचे लगी लोहे की जाली भी उखाड़ फैंकी गई। इस बीच मकान स्वामी की ओर से पालिका की कार्रवाई पर एतराज जताया गया। मकान स्वामी का कहना था कि मामला कोर्ट में चल रहा था। पालिका प्रशासन को कागजात भी दिखाए गए थे, लेकिन पालिका प्रशासन ने एक न सुनी और निर्माण ध्वस्त कर दिया। समय पर नोटिस भी नहीं दिया गया। वहीं ईओ ज्ञानेंद्र सिंह का कहना था कि मामले को लेकर कोई भी कोर्ट का स्टे नहीं था। रही बात नोटिस की, तो काफी समय पहले अवैध निर्माण को लेकर मकान स्वामी को नोटिस भी दिया गया था। दूसरा नोटिस लेने से मकान स्वामी की ओर से इंकार किया गया था। इसको लेकर अवैध निर्माण ध्वस्त कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें