बहजोई (संभल)। हाईवे पर बुधवार को करीब 40 दुकानों के आगे बने नाले पर अतिक्रमण पर पालिका की जेसीबी की जेसीबी गरजी। पालिका की टीम ने पुलिस और आरआरएफ की टीम की माैजूदगी में अभियान चलाया।
बुधवार को दोपहर करीब 12 बजे एसडीएम विनय मिश्रा की देख-रेख में पालिका की टीम जेसीबी लेकर इस्लामनगर मेन चौराहे पर पहुंची। इसके बाद टीम ने जेसीबी की मदद से मुरादाबाद-आगरा हाईवे के किनारे बने नाले के ऊपर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटवाया। इस बीच शाम करीब छह बजे तक पालिका की टीम ने हाईवे किनारे एक तरफ की दुकानों के आगे बने नाले के ऊपर पटिया रखकर किए गए अतिक्रमण को ध्वस्त कराया। इस बीच आरआरएफ व स्थानीय पुलिस की टीम तैनात रही।
एसडीएम विनय मिश्रा ने बताया कि फिलहात को हाईवे किनारे वाले नाले के ऊपर किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया है। वहीं, कुछ मकान व दुकान स्वामियों को फिर से नाले पर अतिक्रमण न करने की हिदायत दी गई।
दुकानाें व मकानों पर लगाए निशान
बहजोई। इस्लामनगर चौराहा पर अतिक्रमण के चलते मकानों व दुकानों पर राजस्व कर्मियों ने लाल निशान लगाए। एसडीएम विनय मिश्रा ने बताया कि मकानों व दुकानों के बाहर हो रहे अतिक्रमण को ध्वस्त करने के लिए लाल निशान बनाए गए हैं। पहले तो मकान व दुकान स्वामियों से अवैध अतिक्रमण को खुद ध्वस्त करने को कहा गया है। यदि मकान व दुकान स्वामियों की ओर से अतिक्रमण को खुद ध्वस्त करने में ढिलाई सामने आई, तो फिर जेसीबी के माध्यम से अवैध निर्माण को गिराया जाएगा। हाईवे किनारे बने मकानों व दुकानों के बाहर हो रहे अतिक्रमण के चलते लाल निशान चलाए गए।