फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: रंजिश में गला रेतकर की गई जसवंत दिवाकर की हत्या

Wed, 09 Oct 2024 05:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
बनियाठेर (संभल)। छह दिन पहले हुई सब्जी विक्रेता जसवंत दिवाकर की हत्या गांव के ही दिव्यांग जितेंद्र उर्फ गूंगा ने मारपीट की रंजिश के चलते चाकू से गला रेतकर की थी। पुलिस ने दोनों के बीच अनैतिक संबंध होने का दावा भी किया है। वहीं मृतक के पिता घटना के खुलासे से संतुष्ट नहीं हैं। तीन अक्तूबर को गांव कादलपुर कुकैटा निवासी जसवंत दिवाकर का शव गांव से 50 मीटर दूर धान के खेत में पुआल से ढका मिला था। उसका गला चाकू रेता गया था। उसी की शर्ट से बना फंदा भी गले में कसा था। बराबर के खेत में चाकू, चप्पल और लेडीज अंडर गारमेंट्स भी मिले थे। मृतक के पिता रामसेवक ने अज्ञात के खिलाफ हत्या में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस की जांच में सामने आया कि गांव के जितेंद्र उर्फ गूंगा के साथ जसवंत ने दो माह पहले मारपीट की थी। जिसके बाद से जितेंद्र रंजिश मानने लगा। गांव में इशारे से उसकी हत्या करने की धमकी देता था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर ट्रांसलेटर के माध्यम से पूछताछ की तो उसने हत्या की बात कबूल कर ली। बताया कि घटना के बाद खून में सने अपने कपड़े हौज में धोने के बाद उन पर गोबर लगा दिया था, ताकि वह पकड़ा न जाए। घटनास्थल के नजदीक मिले लेडीज अंडरगारमेंट्स को लेकर दोनों के बीच अनैतिक रिश्ता होने का दावा किया गया है। कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


-
हत्या से पहले दोनों के बीच हुई मारपीट
जसवंत दो अक्तूबर की शाम छह बजे करीब घर से निकला था। इसके बाद दोनों लोग गांव के पास 50 मीटर दूर धान के खेत में चले गए। यहां काफी देर तक दोनों साथ रहे। इसके बाद जितेंद्र ने जसवंत पर हमला कर दिया। इस दौरान मृतक ने जितेंद्र के शरीर पर कई जगह काटा था। उसने भी जसवंत को दातों से काटा। इसके बाद मौका पाकर चाकू से गला रेत दिया।
-
पिता बोला जितेंद्र अकेले नहीं कर सकता हत्या
मृतक जसवंत की हत्या के खुलासे पर पिता रामसेवक ने असंतुष्टता जाहिर की है। दोनों के बीच अनैतिक रिश्ते को लेकर कहा कि जसवंत कभी जितेंद्र के साथ नहीं रहता था। साथ ही कहा कि हत्या करने में जितेंद्र अकेला नहीं हाे सकता। कोई न कोई उसके साथ जरूर होगा।
विज्ञापन


वर्जन
जसवंत की हत्या गांव के जितेंद्र उर्फ गूंगा ने रंजिश में की थी। दो महीने पहले जसवंत ने जितेंद्र से मारपीट की, जिसके बाद से वह उससे रंजिश मानने लगा। इसी को लेकर दो अक्तूबर को गला रेतकर जसवंत की हत्या कर दी। आरोपी को कार्रवाई के बाद जेल भेजा गया है।-कृष्ण कुमार, एसपी संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें