फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्ढे में फंसी कार, लगा जाम

विज्ञापन
संभल-बहजोई मार्ग पर सड़क के किनारे गड्ढा होने से शनिवार को दोपहर 1.25 बजे कार फंस गई। इससे आधा घंटे त? - फोटो : SAMBHAL
विज्ञापन
संभल। संभल-बहजोई मार्ग पर शनिवार को दोपहर 1.25 बजे उस समय जाम लग गया जब सड़क के किनारे गड्ढे में कार धंस गई। आधा घंटे तक जाम के हालात बने रहे लेकिन न पुलिस पहुंची और न ही लोक निर्माण विभाग और कार्यदायी संस्था के अधिकारी-कर्मचारी पहुंचे। इस दौरान लोगों ने खुद के प्रयास से कार को हटाया और तब यातायात सुचारू हो सका।
विज्ञापन

जो लोग जाम में फंसे थे उनका कहना था कि लोक निर्माण विभाग ने सड़क के किनारे गड्ढे खुदवाए और जब इन्हें मिट्टी से भरवाया तो कुटाई नहीं कराई जिसके चलते बारिश के दिनों में वाहनों के पहिए गड्डों में धंस रहे हैं। ऐसे में लोगों की जान को भी खतरा हो जाता है लेकिन अधिकारी चेतने का नाम नहीं रहे हैं। लोक निर्माण विभाग के विश्व बैंक डिवीजन के अधिशासी अभियंता योगेंद्र सिंह ने कहा कि वह इस संबंध में कार्यदायी संस्था को अवगत कराएंगे ताकि कोई हादसा न होने पाए। कार्यदायी संस्था सोमवार तक ऐसे सभी गड्ढे भरवाएगी जिनमें हादसे का अंदेशा है। ब्यूरोफोटो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें