फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के माल के साथ तीन आरोपी पुलिस ने पकड़े, जेल भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। नखासा थाना पुलिस ने चोरी के माल के साथ तीन आरोपियों को पकड़ा है। माल बरामद कर चालान कर जेल भेज दिया। आरोपियों ने नलकूप से चोरी की घटना को अंजाम दिया था। शनिवार को सुबह नखासा थाना पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि गांव हिसामपुर में तीन लोग संदिग्ध घूम रहे हैं। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने मौके पर दबिश दी।
विज्ञापन

पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपनी पहचान थाना क्षेत्र के गांव सुनवारी निवासी रामवीर व गांव हिसामपुर निवासी आकिल व फारूख के रूप में कराई। तलाशी लेने पर नलकूप का सामान बरामद हुआ। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो आरोपियों ने बताया कि 21 जनवरी की रात को गांव सुजातपुर निवासी छत्रपाल के नलकूप से चोरी की थी। जहां से यह सामान चोरी किया था। थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मपाल सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों से चोरी का माल बरामद किया है। इनका एक साथी गांव हिसामपुर निवासी इसराइल भागा हुआ है। उसकी तलाश की जा रही है। पकड़े गए आरोपियों का चालान कर जेेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें