फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगाड़ी फाटक पर खड़े रहने से लगा जाम

विज्ञापन
चंदौसी में 34ए रेलवे फाटक पर खड़ी मालगाड़ी के दौरान लगा जाम। - फोटो : CHANDAUSI
विज्ञापन
चंदौसी। ग्राम बाकरपुर भैतरी स्थित रेलवे फाटक 34ए पर मंगलवार को एक मालगाड़ी करीब 15 मिनट तक फाटक पर खड़ी रही। जिससे फाटक के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। इस दौरान लोगों ने जान जोखिम मे डालकर मालगाड़ी के नीचे से होकर निकले।
विज्ञापन

दोपहर एक बजे करीब बरेली की ओर से एक मालगाड़ी चंदौसी के लिए आ रही थी। लेकिन सिग्नल न मिलने से यह मालगाड़ी गेट के बीच में खड़ी हो गई। करीब 15 मिनट तक मालगाड़ी खडे रहने से फाटक के दोनों ओर वाहनो की लंबी लाइन लग गई।
चंदौसी बदायूं रोड पर जाम लग गया। इस दौरान पैदल आने जाने वाले लोग जान जोखिम डालकर इस मालगाड़ी के नीचे होकर निकलते रहे। करीब 15 मिनट बाद सिग्नल होने पर मालगाड़ी रेलवे स्टेशन की ओर रवाना हुई। इसके बाद यातायात शुरु हो सका। करीब 15 मिनट के बाद यातायात सुचारु हो सका। गेटमैन भगवानदास ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर शंटिंग होने के कारण सिग्नल मिलने से मालगाड़ी फाटक के बीच में रुक गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें